पसुन्द पंचायत की समस्याओं के निवारण के लिए कलेक्टर से की मुलाकात

पसुन्द पंचायत की समस्याओं के निवारण के लिए कलेक्टर से मुलाकात करते सरपंच अयन जोशी व समाजसेवी महेश प्रतापसिंह लखावत।


राजसमंद, चेतना भाट। जिला परिषद सदस्य अंजू कुंवर व समाजसेवी महेश प्रताप सिंह लखावत के साथ पसुन्द सरपंच अयन जोशी ने जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल से मिलकर निर्मल ग्राम पंचायत पसुन्द में पंचायत वासियों को लंबे समय से आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। साथ ही पसुन्द पंचायत में विकास कार्यो को गति प्रदान करने का निवेदन किया। सरपंच जोशी ने पिछले 1 वर्ष से खाद्य सुरक्षा का पोर्टल बंद होने से ग्रामीणों को गेहूं न मिल पाने की समस्या के बारे में भी जानकारी दी। कलेक्टर पोसवाल ने जल्द ही समस्याओं का निवारण कर आने वाले समय मे विकास कार्यो को गति प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। सरपंच जोशी ने बताया कि जिला परिषद सदस्य अंजू कुंवर व समाजसेवी लखावत भी पंचायत वासियों की समस्याओं का निवारण करने में सदैव तत्पर रहते है। जोशी का मानना है कि अगर सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य मिलजुल कर काम करे तो हम आने वाले समय मे हमारे क्षेत्र को एक विकसित रूप में देख सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here