राजसमंद, चेतना भाट। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती भावा निवासी महेशचंद्र बगरवाल के खेत की मेड पर लगे चंदन के पेड़ों में से चार चंदन के पेड़ चोर चोरी कर ले गए। खेत मालिक महेशचन्द्र ने बताया कि शनिवार सुबह खेत में पहुंचा तो चंदन के पेड़ गायब मिले। जबकि चंदन के पेड़ की टहनियां बिखरी मिली। उन्होंने बताया कि चंदन की तस्करी करने वाले अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार देर रात हुई बारिश का फायदा उठाते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। साथ ही तीन अन्य पेड़ों के भी कट लगा रखे पाये गये। खेत पर गए तो रास्ते के पास दो पेड़ कटे हुए दिखाई दिए फिर और आगे खेतो में जाकर देखा तो पाया कि दो और पेड़ कटे हुए पड़े हैं।