मेहंदी सेरेमनी में गूंजा “पधारो म्हारे देश”

0

उदयपुर। कंगना रनोत के भाई अक्षत की शादी का कार्यक्रम इन दिनों लेकसिटी में चल रहा है। इसको लेकर कंगना अपनी बहन रंगोली व अन्य करीबी परिवार के सदस्यों के साथ यहां शादी सेलेब्रेट कर रही है। प्री वेडिंग के तहत बुधवार सुबह गणेश पूजन पंडितों के मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। बॉलीवुड क्वीन कंगना ने शादी के फ़ोटो सोश्यल मीडिया पर शेयर भी किये। इधर, होटल लीला में होने वाली शादी में दोपहर 4 बजे मेहंदी रस्म निभाई गई। इसकी शुरुआत राजस्थानी लोकगीत “पधारो म्हारे देश” के साथ हुई। इसके बाद लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक राजस्थानी लोकगीतों की ऐसी प्रस्तुतियां दी कि शादी में आये खास मेहमान मुरीद हो गए। बता दें कि कंगना परिवार के साथ मंगलवार को लीला पैलेस आई थी। अक्षत और ऋतु की इस शादी को लेकर होटल को देसी-विदेशी फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वही शादी की थीम भी राजस्थानी रखी गई है।

सूत्रों के मुताबिक कंगना अपनी कुलदेवी के दर्शन करने गुरुवार सुबह जा सकती है। जगत कुराबड़ मार्ग पर स्थित ये मंदिर बहुत पुराना है। इस मंदिर की खासियत और कंगना से जुड़ाव पर हमारा इस्पेशल वीडियो जरूर देखें लिंक नीचे दिया गया है।

नोट : आप हमें फेसबुक, इस्ट्रा, ट्विटर और टेली पर भी फॉलो कर सकते है। इसके अलावा वाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ने के लिए फेसबुक पर दिए गए लिंक पर जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here