9 दिन के बाद गणपति जी चले….गूंजे गणपति बप्पा मोरया

0
राजसमन्द। जिला मुख्यालय पर जैसी ग्रुप की ओर से राजसमन्द झील किनारे जोक की मंडी महादेव मंदिर परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना कर सोमवार शाम को विसर्जन किया गया। जैसी ग्रुप के अध्यक्ष अशोक टांक, हेमन्त रजक, विजय बहादुर जैन, राकेश प्रजापत, हीरालाल माली, कुलदीप बोहरा, रतन साहू, देवाशीष बागोरा, पवन कुमावत सहित कई कार्यकर्ताओं ने 9 दिवसीय गणपति महोत्सव के आखिरी दिन गणपति बप्पा की आरती उतारी उसके बाद मूर्ति को खुली जीप में बिराजित कर शहर की परिक्रमा करवाकर गौघाट पर राजसमन्द झील में विसर्जित किया। लाल गुलाल में सरोबार कार्यकर्ताओं ने गणपति बप्पा और प्रभु श्री द्वारिकाधीश की जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here