विशेष दिवस के रूप में मनाया 16 दिवसीय कार्यक्रम

0
राजसमंद। जागृति परियोजना के तहत आयोजित 16 दिवसीय अभियान में ग्रामीणों के साथ चर्चा करते जन विकास संस्थान के कार्यकर्ता।

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ किया जागरूक
राजसमंद, चेतना भाट। महिलाओं व किशोरियों के साथ होने वाली हिंसा के विरोध में जन विकास संस्थान की ओर से संचालित जागृति परियोजना के तहत आयोजित किए गए रहे 16 दिवसीय अभियान पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस वर्ष अभियान को विशेष थीम ओरेंज दी वल्र्ड: फण्ड रेस्पोंस, प्रीवेंट, कलेक्ट के रूप में मनाया जा रहा है। संस्थान परियोजना अधिकारी ममता सोनी ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा निवारण दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें ग्रामीणों लोगों को हिंसा क्या है, हिंसा के प्रकार, बचाव की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संविधान में दिए गए महिला अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी तथा ग्रामीणों को संविधान की शपथ दिलाई। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम को महिला एकता दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने महिलाओं में एकता लाने एवं जागरूकता को लेकर चर्चा की। अभियान के तहत जिले के खमनोर, रेलमगरा, राजसमंद, भीम, कुंभलगढ़ ब्लॉक के गांव रूपा खेड़ा, नेपतियों का वास, घाटी, गोगाथला, तालाबों का भीलवाड़ा, नया खेड़ा, खुशलपुरा, पीपला, पासून, उसर, भगली ताकड़ी, कुमरनाड़ा, पाटिया, वलातों की गुआर, मनियाणा, बागोल, नाड़ा, डांगा, कुंचोली सहित विभिन्न गांवों में किशोर-किशोरियों तथा ग्रामीणों के साथ कोविड-19 की पालना के साथ कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक कुरीतियों सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here