राजसमंद में भाजपा मंडल प्रभारियों की घोषणा

0
राजसमंद। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के चारभुजा पहुंचने पर चारभुजानाथ की छवि भेंट कर स्वागत करते कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ. सतीश पुनिया की अनुशंषा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने जिले के 23 मंडल प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें राजसमंद विधानसभा के मीरा मंडल में जीवनलाल सोनी, प्रताप मंडल में प्रवेशकुमार सालवी, राणाराजसिह मंडल में शरद बागोरा, राजसमन्द नगर नवलसिंह सुराणा, कुरज भंवरलाल शर्मा, खमनोर मधुप्रकाश लढ्ढा, कोठारिया हरिसिंह राव, नाथद्वारा नगर सुनील जोशी, देलवाड़ा महेंद्रसिंह चौहान, रेलमगरा प्रमोद गौड़, भीम देवगढ़ विधानसभा के डूंगरखेड़ा करणसिंह राव, सांगावास मानसिंह बारहठ, कुकरखेड़ा गोपाल गुर्जर, देवगढ़ शहर संगीताकुंवर चौहान, देवगढ़ ग्रामीण रामलाल जाट, भीम महेश आचार्य, दिवेर अशोक रांका, आमेट ग्रामीण गोपालकृष्ण पालीवाल, सरदारगढ़ मंडल महेंद्र कोठारी, ओलादर रमेश दवे, केलवाडा सुमेरसिंह झाला, चारभुजा श्रीकृष्ण पालीवाल व आमेट शहर के लिए शोभालाल रेगर को प्रभारी नियुक्त किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पुनिया के चारभुजा पहुंचने पर किया स्वागत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के शुक्रवार को चारभुजा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की ओर से पुनिया का प्रभुश्री चारभुजानाथ की छवि, दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व पुनिया द्वारा कोरोना महामारी के चलते मंदिर बंद होने से मंदिर की पेढ़ी पर ही धोक देकर कोरोना महामारी से जल्द से जल्द निजात दिलाने की कामना की। इस दौरान पूर्व महामंत्री प्रकाश टेलर, पंसस किशनलाल पंचोली, आईटी सेल विवेक नंदवाना, घीसुलाल चौहान, किशनलाल भंडारी, रामलाल गुर्जर, बंशीलाल नगर, प्रभुलाल गुर्जर, मनोज वैष्णव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here