युकां ने जिले में निकाला मशाल आक्रोश जुलूस

0
राजसमंद। काले कृषि कानून और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के विरोध में मशाल आक्रोश जुलूस निकालते युकां कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार काले कृषि कानून और संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के विरोध में राजसमंद जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव आचार्य के नेतृत्व में मशाल आक्रोश जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोकेशसिंह, विकाससिंह, देवेंद्रसिंह, संतोष प्रजापत, भरत खटीक, अजय आचार्य, समुंद्रसिंह, देवेंद्र पाल, कुलदीपसिंह, हरपालसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष गौरव आचार्य के निर्देश पर राजसमंद विधानसभा के पिपलांत्री पंचायत में और नाथद्वारा युकां विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी द्वारा गवारडी में भी किसान आक्रोश जुलूस निकाल कर जिले में विरोध प्रर्दशन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here