महिलाओं को दी सुरक्षा व कानून की जानकारी

0
राजसमंद। ऑपरेशन आवाज के तहत कांकरोली थाना परिसर से रैली के माध्यम से जागरूक करती महिलाएं व पुलिस अधिकारी।
  • ऑपरेशन आवाज के तहत कांकरोली थाना में बैठक सम्पन्न
  • राजसमंद, चेतना भाट। महिला अपराधों के कानूनी जानकारी व सुरक्षा के उपायों सम्बन्धित चलाए जा रहे जागरूकता अभियान ऑपरेशन आवाज के तहत मंगलवार को कांकरोली थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक गोपालसिंह भाटी की अध्यक्षता एवं थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र सहयोगी सेवा संस्थान, तेरापंथ महिला संगठन, मानवाधिकार आयोग, बीएन गल्र्स कोलेज एवं बालिका स्कूल, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही। बैठक में थानाधिकारी व्यास द्वारा घरेलू हिंसा, ईव टीजिंग, महिलाओं के कार्य स्थल पर उत्पीडऩ, छेड़छाड़ आदि अपराधों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी व सुरक्षा स बन्धित उपयों व विभिन्न आत्मरक्षा के बारे में बताया। इसी के साथ उन्होंने उपस्थित महिलाओं से भी सुझाव प्राप्त किए। इस दौरान विभिन्न महिला व बच्चों से स बन्धित हेल्प लाईन न बर की भी जानकारी प्रदान की। इसके बाद बैठक में उपस्थित महिलाओं ने रैली निकाल कर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों व कानून को लेकर जागरूक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here