भाजपा ने पालीवाल, सहलोत एवं शोभावत को दी श्रद्धांजलि

0
राजसमंद। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देते पदाधिकारी एवं सभा में उपस्थित कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में शनिवार को शोकसभा का आयोजन कर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मदन सहलोत, भूपेंद्र पालीवाल व भामसं कार्यकर्ता गोपाल शोभावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पुरोहित ने शोकसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा में यह क्षति अपूर्णीय है जो कभी भरी नही जा सकती है। इन सभी कार्यकर्ताओं के सिंद्धान्तो को संगठन में हमेशा याद किया जाएगा। शोकसभा को जिला महामंत्री सुनील जोशी, सभापति सुरेश पालीवाल, पूर्व चेयरमैन महेश पालीवाल, नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल ने भी सम्बोधित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से 2 मिनिट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, जिला मंत्री महेंद्रसिंह चौहान, जिला कार्यालय प्रभारी प्रमोद गौड़, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, राजकुमार अग्रवाल, पार्षद मोहन कुमावत, हिम्मत मेहता, खुशकमल कुमावत, विशाखा तिवारी, प्रदीप खत्री, भैरूलाल कच्छारा, धीरज पुरोहित, मोहन कुमावत सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here