फोरलेन से ग्राम पंचायत परिसर तक किया सघन पौधारोपण

0
राजसमंद। भावा ग्राम पंचायत परिसर से फोर लेन किनारे तक पौधारोपण करते जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता।

राजसमंद, चेतना भाट। समीपवर्ती भावा ग्राम पंचायत ने नवाचार करते हुए फोरलेन से ग्राम पंचायत भवन तक सघन पौधारोपण अभियान प्रारम्भ किया। सरपंच कंकुदेवी गुर्जर ने बताया कि फोरलेन से ग्राम पंचायत भवन तक सडक़ के दोनो ओर छायादार व फलदार पोधे लगाए गए है। इस अभियान में ग्रामीणों व पर्यावरण प्रेमी कार्यकर्ताओं को भी सहभागी बनाते हुए पौधे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को पौधो के पेड़ बनने तक सतत देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई, जिस पर कार्यकर्ताओं ने पोधो की देखभाल करने का संकल्प किया। फोरलेन से पुरानी ग्राम पंचायत तक सौ से अधिक पौधे रोपित किए गए। इस दौरान समाजसेवी जगदीश गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी अम्बालाल भोई, ललिता राठौड़, योगेन्द्र गुर्जर, देवेन्द्र गुर्जर, करणीदान चारण, दलित उत्थान मंच के जिला सयोजक सोहनलाल भाटी, लालसिंह राजपुत, शंकरलाल गुर्जर, शातिलाल सालवी, रूपलाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here