देबारी घाटे से भूस्खलन, रास्ते पर गिरी चट्टानें, मशक्कत के बाद निकली गाड़ियां

0
उदयपुर। शहर से दूर देबारी घाटे में गुरुवार को करीब 3 बजे के आसपास चट्टानें गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। देबारी घाटे वाले माताजी के रास्ते में बारिश के बीच अचानक ऊपर से चट्टानें गिरने लगी। एक तरफ बारिश की जमघट चल रही थी तो दूसरी ओर अचानक चट्टानें गिरने लगी। एकाएक यातायात प्रभावित हो गया। इसी दोहरान कुछ युवाओं ने चट्टानों को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
बारिश में गिरती है चट्टानें
विशेषज्ञों का कहना है कि पर्वतों से चट्टानों के गिरने को भूस्खलन कहते है। भूक्षरण अथवा मृदा अपरदन Soil Erosion की प्रक्रिया के कारण पर्वतों का निरन्तर विघटन होता रहता है। होता क्या है कि लगातार बदलते मौसम से टूटे फूटे या भंगुर चट्टानों पर विशेष प्रभाव पड़ता रहता है। बारिश में पत्थर और ज्यादा कमजोर हो जाते है। इसके परिणाम स्वरूप चट्टानें गिरती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here