
फोटो एंड कन्टेन्ट : योगेश सुखवाल (Dop and reporter)
उदयपुर. झीलों की नगरी, पूर्व का वेनिस और दूसरे कश्मीर के रूप में प्रसिद्ध उदयपुर की शान और धड़कन फतहसागर ने आज सुबह अपने दिल के गेट खोले। जैसे ही 10 बजे कलेक्टर चेतन देवड़ा ने पूजा अर्चना कर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इशारा किया वैसे ही जलराशि उछलकर पहले ओवरफ्लो के लिए बने डोम में गिरी और फिर उदयपुर को गुड बाय कहकर आयड़ से सीधे उदयसागर की ओर चल पड़ी। मानो इस जलराशि को सालों से उछलने कूदने का बेसब्री से इंतजार हो। वैसे तो अब तक ये जलराशि फतहसागर से उस पार 47 सालों में 27 बार पार कर चुकी है मगर कोरोना काल में महीनों तक शांत रही झील को इस बार मचलने का अजब ही उमावा था। मौसम और माहौल भी कुछ ऐसा बना की कुछ देर के लिए यूँ लगा जैसे प्रकृति स्वयं पेरावनी करने हरियाली की ओढ़नी लेकर आई हैं। फतहसागर के गेट खोलने का श्रीगणेश होने से पहले सैकड़ों शहरवासी जमा हो गए। इन नजारों को मोबाइल में कैद करने की होड़ सी मची रही। ये खुशियां कोरोना काल के बाद पहली सामूहिक खुशियां हैं। इससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि फतहसागर छलकने के साथ हमारी खुशियों का भी श्रीगणेश हो गया है।



बारिश ने किया स्वागत
फतहसागर के गेट सुबह 10 बजे खोले गए थे। शुरुआत में इसके गेट 3 इंच तक खोले गए लेकिन इसके बाद डेढ़ इंच तक कर दिए गए। इधर करीब साढ़े 12 बजे से शहर के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश का ये दौर 2 बजे तक चला। इस बीच शहर में झमाझम बारिश का दौर चलता रहा।
- Featured
- New
- rajsamand News
- Top news
- Tuu स्पेशल
- Uncategorized
- आस्था
- उदयपुर न्यूज
- उदयपुर बिज
- क्राइम
- खान-पान
- खेल
- घुमक्कड़ मेवाड़ी
- टेक्नोलॉजी
- धर्म-संस्कृति
- न्यूज ब्रीफ
- प्रदेश
- फोटो गैलरी
- बॉलीवुड
- भाग-संभाग
- भारत
- राजसमन्द
- लाइफ स्टाइल
- लेख-आलेख
- लेटेस्ट न्यूज
- विदेश
- वीडियो
- संगीत के रसराज "जसराज"
- स्वास्थ्य
My favourite place
Fatah Sagar ✨❤️
And
Excellent photography.
Thanks