पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट जारी
अधिकतम पारा 21.8, ठंड से बढ़ी गलन
राजसमंद, चेतना भाट। पिछले तीन सालों की ठंड में इस वर्ष की दिसम्बर माह के बीतने के साथ ही आखरी के कुछ दिन बेहद की कंपकंपाने वाले रहे। 29 दिसम्बर को पारा 1 डिग्री पर पहुंचने से रातें सबसे सर्द रही। वहीं 30 दिसम्बर सबको जमाने वाला रहा। बिते दिन से 0.2 डिग्री पारा लुढकते हुए 0.8 डिग्री सेल्सियस पर जा ठहरने से हालात जमा देने वाले बन गए। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। जबकि अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के गिरने के साथ ही शीत लहर ने लोगों ने लोगों के हाड़ कंपा दिए। इससे पहले 18 दिसम्बर को तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को आसमां साफ रहा। लेकिन सुबह से ही शीत लहर चलती रही। जिससे दिन में भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। धुप सेकने एवं अलाव का सहारा लेने के बावजूद भी ठंड से हाथों पैरों की अंगूलियां सून्न रही। आगामी दिनों में भी शीत लहर के चलने से तापमान के और भी गिरने की संभावना है। इस बार तापमान माईनस में जा सकता है। 2020 की विदाई हाड़ जमाने वाली ठंड के साथ होगी। जम्मू कश्मीर पहुंचे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों सहित पंजाब, दिल्ली एनसीआर में नमी बढ़ गई है। उत्तर दिशा की ओर बढ़ती बर्फिली हवाओ के कारण राजसमंद में भी जमाने जैसी ठंड का असर बढ़ गया है।

सब्जियों एवं फसलों को नुकसान

तापमान में लगातार गिरावट होने के कारण फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान हो सकता है। अचानक पारा गिरने से चली शीत लहर से फसलों का नुकसान हो रहा है। रात को पाला गिरने से फसलों की पत्तियां काली पड़ रही है। वहीं सब्जियां भी खराब हो रही है। तापमान में यकायक कमी के कारण चना, सरसों, पौधे, फल, सब्जियों का नुकसान हो रहा है। जानकारों के अनुसार करीब 5 डिग्री से नीचे का तापमान सब्जियों की फसल के लिए हानिकारक रहता है। इसके लिए किसानों को फसलों को हल्की सिंचाई करना चाहिए ताकि नमी बनी रही। अलगे कुछ दिनों तक शीत लहर चलने के साथ ही पारा गिरने की संभावना है। जिले के कई जगहों पर खेतों, घरों के बाहर खड़े वाहनों एवं घरों की छतों पर पानी की टंकियों पर बर्फ के रूप में ओस की बूंदें जम गई।
पिछले पांच साल का तापमान
(तपमान डिग्री सेल्सियस में)
साल अधिकतम न्यूनतम
2020 21.0 0.8
2019 26.8 0.9
2018 25 0.8
2017 25.5 5.0
2016 26.5 4.5