गुरु अम्बेश सौभाग्य नवयुवक मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार

0

राजसमंद, चेतना भाट। गुरु अम्बेश सौभाग्य नवयुवक मण्डल महावीर भवन कांकरोली की नवीन कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को श्रीसंघ अध्यक्ष देवीलाल हिंगड़ के सानिध्य में हुआ। जिसमें अध्यक्ष हेतु राजेन्द्र सुराणा को मनोनित किया गया। इसके बाद सुराणा ने आगामी द्विवर्षीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसी के साथ नवीन कार्यकारिणी में महामंत्री के लिए भैरूलाल हिंगड़, कोषाध्यक्ष वैभव सिंघवी, उपाध्यक्ष सुनील हिंगड़, ललित श्रीश्रीमाल, मंत्री वैभव बाबेल, रमेश बोल्या, संगठन मंत्री दीपक हिंगड़, लोकेश बोल्या, सांस्कृतिक मंत्री अभिषेक पीपाड़ा, उत्तम शिशोदिया, स्वास्थ्य मंत्री विशाल डांगी, प्रचार-प्रसार दीपक तलेसरा, विपिन सुराणा, पिल सोनी, मीडिया प्रभारी राकेश पगारिया को मनोनित किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जयसिंह श्रीश्रीमान, अंकित सिंघवी, भैरूलाल रांका, तनसुख सिंयाल, विशाल हिंगड़, गजेन्द्र डांगी, कमल पीपाड़ा, रवि गदिया एवं संरक्षक के रूप में चन्द्रप्रकाश सिंयाल, प्रवीण बोल्या को मनोनित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here