केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : खटीक

0
राजसमंद। कुंवारिया में कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर भारत अभियान पुस्तीका का वितरण करते अभियान के जिला संयोजक बंशीलाल खटीक।

राजसमंद, चेतना भाट। पूर्व विधायक व आत्मनिर्भर भारत अभियान के जिला संयोजक बंशीलाल खटीक ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाए चला रखी भाजपा के कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाएं। पूर्व विधायक खटीक ने कस्बे में कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क के दौरान आयोजित बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में अंतर नहीं है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनकल्याण की कई योजनाओं को चला रखा है भाजपा के कार्यकर्ता इन योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाकर आमजन को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल संयोजक प्रवीण पीपाड़ा, छगनलाल जाट, देवेन्द्र तातेड, नवरतन पीपाड़ा आदि उपस्थित थे। अभियान के जिला संयोजक खटीक ने अभियान की पुस्तीका का वितरण किया व मंडल में अभियान प्रारंभ किया गया।

नो मास्क नो एंट्री पखवाड़े का आगाज

राजसमंद। वी विश फॉर सोसाइटी द्वारा कोरोना महामारी से जंग में केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर तक नो मास्क नो एंट्री पखवाड़े के आयोजन का आगाज शनिवार को नौगामा में उमा जोशी ने साफ-सफाई एवं स्वछता के लिए महात्मा गाँधी की सिद्धांतो को जीवन में गृहण करने के लिए प्रेरित किया। अर्पणा पालीवाल ने बच्चो को माता-पिता अथवा घर से बाहर काम पर जाने वाले परिजनों को मास्क की याद दिलाने की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया गया। राबिया बानू ने ग्रामीणों के लिए मास्क की सिलाई सम्बंधित जानकारी देते हुए मास्क वितरित किए। मोनिका बापना ने काम की मजबूरी में मास्क हैं जरुरी गीत से प्रेरणा दी। अंत में संस्था की इंटर्न उन्नति जोशी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को नो मास्क नो एंट्री के बारे में जानकारी दी।

मोटरसाइकिल फिसलने से युवक गंभीर घायल


राजसमंद। गोमती-चारभुजा स्टेट हाईवे पर गोमती से रिछेड़ जा रहे युवक की बाइक फिसलने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाईक सवार प्रकाश पिता खमान चौहान (35) निवासी रिछेड़ जोकि जनावद से रिछेड़ जाते समय बाइक फिसलने से गंभीर घायल हो गया। जिसको 108 एंबुलेंस के जरिए पीएमटी अनीश खान व पायलट रवि कुमार ने तत्काल आरके चिकित्सालय राजसमंद ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।

गहलोत सरकार दिन में सपने देखना बंद करें : सासंद


राजसमंद। राज्य सरकार के 21 माह में 252 चुनावी वादे पूरे करने के दावे पर चुटकी लेते हुए सांसद और प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने कहा कि पिछले 6 माह से तो गहलोत सरकार स्वयं कोमा में है और प्रदेश कोरोना से त्रस्त है। फिर बचे हुए 15 माह में से छुट्टियों, त्योहारों और आचार सहिंता के दिन निकाल दे तो लगभग 12 माह ही बचते हैं। मतलब हर डेढ़ दिन में सरकार ने एक वादा पूरा कर दिया। सरकार दिन में सपने देखना बंद करे और धरातल पर उतर आये तो बेहतर होगा। दीया ने कहा कि बेसुध मुख्यमंत्री को यह भी नहीं मालूम कि वे कहां है और उनकी सरकार कहाँ है। न तो किसानों के कर्जे माफ हुए और न ही जनता के काम लेकिन यह जरूर हुआ कि बिजली के बिलों में भारी बढ़ोतरी की गई, गौशालाओं के अनुदान पर रोक लगा दी गई और जब जब सरकार पर खतरा मंडराया तो कोरोना के बहाने राज्य की सीमाएं सील कर दी गई।

कांग्रेस सरकार ने एक भी प्रमुख वादा पुरा नहीं किया : माहेश्वरी

पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण माहेश्वरी ने कांग्रेस सरकार के रिपोर्ट कार्ड को मिथ्या एवं झुठें आंकड़ो की बाजीगरी बताया। कांग्रेस सरकार ने 21 महिनों में अपने घोषणा पत्र का एक भी प्रमुख वादा नहीं निभाया है। इन 21 महिनों में सारे विकास कार्य रुक गए है। प्रदेश में क्षतिग्रस्त सडक़ों को नहीं सुधारा गया। शिक्षा एवं स्वास्थ्य की पूरी व्यवस्था ही चरमरा गई है। माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा चुनावी वादा 10 दिनों में किसानों की सम्पूर्ण कर्ज मुक्ति का था। किन्तु राज्य सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। 21 महिने बीत गए किन्तु लाखों किसान अभी भी कर्जा माफी की प्रतिक्षा ही कर रहे है। कृषक कल्याण कोष से भी सरकार ने किसानों को कुछ भी राहत नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here