केंद्र की मोदी सरकार किसानों के साथ : केंद्रीय मंत्री मेघवाल

0
राजसमंद। कृषि कानून के पत्रक का विमोचन करते केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल।
  • – केंद्रीय मंत्री के राजसमंद आगमन पर भाजपा ने किया स्वागत
    राजसमंद, चेतना भाट।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं खुशहाल बनाने के लिए सॉयल हेल्थ कार्ड, पीएम सम्मान किसान निधि, फसल बीमा योजना, एक लाख करोड़ के निवेश इत्यादी योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहे है जिससे किसानों का जीवन उन्नति के साथ बदल रहा है और अब देश का किसान अपनी मर्जी से कही भी कभी भी अपनी फसल बेच सकेगा, यानी एक तरह से किसान पूरी तरह से आजाद हुआ है। भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह बात केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने उनका राजसमन्द आगमन पर मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई पहना कर के स्वागत करते समय कहीं व उन्होंने कृषि कानून के पत्रक का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों को गुमराह कर के भ्रम फैलाकर अपना चेहरा छुपाना चाह रही है कृषि कानूनों से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से खेती एवं खेती से जुड़े उद्योग धंधों से किसानों, नोजवानो एवं महिलाओ को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। किसान कल्याण संपर्क अभियान के जिला प्रभारी रामलाल जाट ने विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, महामंत्री सुनील जोशी, महेंद्रसिंह चौहान, हरदयाल सिंह कुंचोली, संपतनाथ सिंह चौहान, गिरिराज काबरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका, प्रमोद गौड़ सहित सभी ने स्वागत किया।

रेलमगरा में कपास का खरीद केंद्र खुले : सिंघवी

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत व उदयलाल अहीर ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से मुलाकात कर रेलमगरा क्षेत्र में कपास का खरीद केंद्र खोलने की मांग की गई। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल के नंदलाल सिंघवी ने कहा कि रेलमगरा तहसील में कपास का खरीद केंद्र नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है वही मक्का का जो समर्थन मूल्य है जो केंद्र सरकार ने तय कर रखा है उस समर्थन मूल्य पर रेलमगरा क्षेत्र में मक्का की फसल को खरीदना शुरू करें। जिस पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने उचित आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here