किसान कल्याण सम्पर्क अभियान के तहत गांवों में किया सम्पर्क

0
राजसमंद। भाजपा के किसान कल्याण सम्पर्क अभियान के तहत किए एक सम्पर्क में किसानों को कृषि कानून की जानकारी देते जिला संयोजक रामलाल जाट।

राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे किसान कल्याण सम्पर्क अभियान के तहत शनिवार को जिला संयोजक रामलाल जाट ने विभिन्न गांवों में सघन सम्पर्क किया। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि अभियान के तहत जाट ने खटूकड़ा, चरणा, गवारड़ी, आंजना, मेहंदुरिया, राजपुरा, लक्ष्मीपुरा, सादड़ी आदि गांवों में सम्पर्क कर किसानों को कृषि कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि पूर्व में किसान की उपज को मंडी में टैक्स लेकर निलाम किया जाता था। लेकिन नए कृषि कानून के तहत अब किसान को मंडी के साथ अपनी उपज को देश में कहीं पर बेचने की स्वतंत्रता मिल गई है। इस अवसर पर रूपसिंह, भरत जाट, रेलमगरा उप सरपंच नवरत्न, सत्यनारायण ईनाणी, नानालाल भोपाजी, बद्रीलाल, शांतीलाल मेनारिया सहित कई ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here