किशोरियों के क्षमतावर्धन के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ

0
राजसमंद। किशोर-किशोरियों के क्षमतावद्र्धन को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में किशोर-किशोरियों को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक।

राजसमंद, चेतना भाट। जन विकास संस्थान महिला मंच (जाग्रति परियोजना) के अंतर्गत संस्थान की किशोरियों के साथ क्षमतावद्र्धन पर महिला विकास केंद्र में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक खमनोर, राजसमन्द, रेलमगरा से चयनित 32 गावों की करीब 30 किशोरियों ने भाग लिया। संस्थान निदेशिका शकुंतला पामेचा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किशोर किशोरियों को जेंडर ओर समानता के विषय के उपर जानकारी देकर समझ विकसित करना, सरकारी योजनाओ की जानकारी देकर लाभान्वित करना, बाल विवाह एवं इसके बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना, संगठनात्मक ताकत बनाए रखना तथा नेतत्वकर्ता की भूमिका को समझाकर क्षमता विकसित करना है। कार्यशाला में सन्दर्भ व्यक्ति द्वारा किशोर-किशोरियों के जीवन के सपनों से जुडी विस्तत जानकारी सामूहिक गतिविधियों, सामूहिक चर्चो, कार्ड गेम, सवाल-जवाब के माध्यम से समझ विकसित की गई। प्रशिक्षण में पुष्पा सिघवी, लता खिंची, हरिता, संगीता चौधरी, दिव्या नंगारची, ममता सोनी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here