उदयपुर में भाजपा ने किया प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका

0

उदयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार, अत्याचार, कुशासन के अलावा कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस की सरकार के २ वर्ष पूर्ण होने के मौके पर भाजयुमो ने उदयपुर कलेक्ट्री के बाहर सीएम का पुतला फूंका। भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, उपमहापौर पारस सिंघवी सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा ने सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंक काला दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। जिलाध्यक्ष भंडारी ने कांग्रेस पार्टी व गहलोत सरकार के दो साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार मन से भले ही दो साल पूरा करने का जश्न मना रही हो, लेकिन स्थिति बेहाल है। ये दो राजनैतिक इतिहास के कालखण्ड के काले साल होंगे। हर बार की तरह ही किसानों से साथ गहलोत सरकार ने वादा खिलाफी की है। आमजन परेशान रहे जबकि सरकार और उनके मंत्री होटलों में मस्त रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here