राजसमंद, चेतना भाट। भारतीय सेना में राष्ट्र रक्षा एवं बलिदान हेतु अहीर रेजीमेंट के गठन को लेकर मेवाड़ अंचल के चितौडग़ढ, भीलवाड़ा व राजसमन्द जिले के अहीर समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रक्षामंत्री के नाम उपखंड अधिकारी सुशील कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय अहीर युवा महासभा मेवाड़ संभागीय अध्यक्ष गोटू अहीर, अहीर रेजीमेंट मिशन मेवाड़ संभाग संयोजक उदयलाल अहीर, गिर्वा चौकी पूर्व चौखला अध्यक्ष रतनलाल अहीर, पूर्व सरपंच भैरूलाल अहीर, प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर अहीर, संभाग महामंत्री नाथूलाल अहीर, भैरूलाल अहीर पेमाखेड़ा, अहीर युवा महासभा चितौडग़ढ़ जिलाध्यक्ष रतन अहीर आदि उपस्थित थे।
——————————————————————————————————————————–

कुंए में गिरने से वृद्ध की मृत्यु
राजसमंद। जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में पैर फिसलने से कुंए में गिर कर एक वृद्ध की डूबने से मृत्यु हो गई। वृद्ध खेती की रखवाली कर रहा था इसी बीच प्यास लगने पर वह कुंए के पास पानी पीने के लिए गया। इसी दौरान पैर फिसलने से कुंए में जा गिरी जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। चारभुजा थानाधिकारी टीना सोलंकी ने बताया कि जुडकी वड़ली हाल थुरावड़ निवासी नौंजाराम (75) पिता पदार्थीलाल कई वर्षों से अपनी बेटी के यहां रहता था। इसके कोई औलाद नहीं थी। वहं वहीं रहकर कृषि कार्य आदि करता था। मृतक के जमाई परसाराम भील ने थाने में कुंए में गिर जाने की सूचना दी। सूचना मिलने पर ईएसआई प्रतापसिंह मय जाप्ता घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सहायता से वृद्ध के शव को कुंए से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर लाश परिजनों को सौंप दी।

जिला मुख्यालय पर पुस्तकालय खोलने की मांग
राजसमंद। साहित्य संगीत कला संस्कृति एवं शिक्षा के क्षेत्र में सेवारत संस्था साकेत साहित्य संस्थान ने राज्य के भाषा व पुस्तकालय विभाग मंत्री राजेन्द्र यादव को पत्र लिख कर जिला मुख्यालय पर पुस्तकालय की स्थापना किए जाने की मांग की। संस्थान अध्यक्ष परितोष पालीवाल एवं सचिव नारायणसिंह राव ने पत्र में बताया कि जिले की स्थापना हुए 29 वर्ष हो गए है। लेकिन साहित्यिक स्वाध्याय एवं पठन गतिविधियों के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय पुस्तकालय की स्थापना अभी तक नहीं हुई हैं। नगर में अनेक साहित्यानुरागी पुस्तक प्रेमी पुस्तकालय नहीं होने से पठन पाठन से वंचित रहते है। पुस्तकालय की स्थापना होने से भावी पीढ़ी में पुस्तक पठन के प्रति संस्कार अंकुरित होंगें एवं साहित्यिक लेखन में अभिवृद्धि होगी।

काव्य गोष्ठी मंच की ऑन लाईन काव्य निशा सम्पन्न
राजसमंद। काव्य गोष्ठी मंच की इस माह की ऑनलाइन काव्य निशा अरनोद मध्य प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश बिहारी सिंघल के मुख्य अतिथि में आयोजित की गई। काव्य निशा का आगाज राधेश्याम राणा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूनम धीरज ने दिल चाहता है सब को अपना बना ले… शोभा गोस्वामी ने उम्र लगा दी मैंने तेरे इस घर को…, प्रमोद सनाढ्य ने संचालन करते हुए चरणों में मां बाप के अलग अनोखी बात… दोहो से दिल जीत लिया। इसी प्रकार सतीश आचार्य ने बेटी तो घर का नूर है घर का सिंगार है…, राहुल दीक्षित ने जिंदगी है किताब…, दीपिका मुदंडा ने अनाचार हुआ है मेरे साथ इतना ही काफी…कविता से हाथरस की घटना पर बहुत ही मार्मिक रचना पेश की। हर्ष गौड़ ने गजल पतझड़ के मौसम में गुलाबों की कबक… , राम गोपाल आचार्य ने आस्था विश्वास परमात्मा का भाव है मां…, भुवनेश प्रभु जोशी ने दिल में ख्यालों का जाल… प्रकाश जांगिड़ प्राश ने नाराजगी तेरी मेरा दिल तड़प उठता…, गौरव पालीवाल ने कभी देखें यमुना के तट कभी गिर्राज उठाए है…, ललित सनाढ्य ने नहीं सुहाता दूसरा चेहरा तेरा चेहरा देखने के बाद…, डॉ. संपत रेगर ने क्यों चले जाते हैं मीत सात जन्म का वादा…, शैख मोहम्मद हनीफ रिजवी ने मुझको हर कदम सताता रहा…, सूर्य प्रकाश दीक्षित ने एक गलत फैसला बुनियाद को हिला दें… गजल से दाद पाई। ऑन लाईन काव्य निशा में कैलाश बिहारी, प्रेम कुमावत, पार्थ जोशी, रवि दर्शन सांदू, मधु पालीवाल, चन्द्रशेखर नारलाई आदि ने अपने काव्य रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर खुब वाहावाही लूटी। अंत में सूर्य प्रकाश दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया।

सत्ता में आने की बात तो वो लोग भी नहीं सोच सकते जिनका पुनर्जन्म में विश्वास है: सांसद दीया कुमारी
राजसमंद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर सांसद दीया कुमारी ने जोरदार हमला बोला है। रविवार को पंजाब में राहुल गांधी ने कहा था की सत्ता में आते ही हम कृषि कानून को कूड़ेदान में फैंक देंगे। इस बयान पर सांसद और भाजपा प्रदेश महामंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि अभी सत्ता में आने और कृषि बिल को कूड़ेदान में फैंकने की बात तो वो लोग भी नहीं सोच सकते जिनका पुनर्जन्म में विश्वास है। प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे जन नेता है, जिनका लौहा देश ही नहीं पूरी दुनिया मानती है। उन्होंने कहा कि नया कृषि विधेयक किसानों की तकदीर और देश की तस्वीर बदल देगा। यह आत्मनिर्भर भारत की सोच में मिल का पत्थर साबित होगा। सांसद ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जहां-जहां पर भी कांग्रेस शासित राज्य सरकारें है, वहां-वहां पर किसानों को भ्रमित करके आंदोलन को हवा दी जा रही है ताकि मोदी सरकार के खिलाफ वातावरण तैयार किया जा सके।
जातीय हिंसा से देश जलाने का दुष्प्रयास कर रही है कांग्रेस: माहेश्वरी
राजसमंद। विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, वामपंथी चिंतक और मीडिया का एक वर्ग हाथरस घटना के बहाने पूरे देश को जातीय हिंसा में जलाने का षडयंत्र कर रहे है। पीडि़त परिवार को भारी धनराशि का लालच देना, झुठे एवं मिथ्या आरोप लगाना, अफवाहे फैलाना, रुपांतरित चित्रों को फैलाना आदि कार्यों के द्वारा देश में जातीय हिंसा फैलाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा राजस्थान में न केवल देश की सर्वाधिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, यहां पर अपराधियों के प्रति सबसे कमजोर कार्यवाही की जा रही है। आरोपी खुले आम घुम रहे है। विधायक माहेश्वरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाजपा नेताओं को बांरा आने के निमंत्रण की कड़ी आलोचना की।