असहाय गौवंश की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं : माहेश्वरी

0
राजसमंद। श्रीधेनु गोपाल गौशाला सियाणा में गोबर की डंडिया बनाने के संयत्र का शुभारम्भ करती विधायक किरण माहेश्वरी।

राजसमंद, चेतना भाट। विधायक किरण माहेश्वरी ने नवरात्री पर पर सियाणा स्थित श्रीधेनु गोपाल गौशाला मेें गौपूजन किया एवं गोबर की डंडिया बनाने के संयत्र का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि असहाय विकलांग एवं बुढ़ी गायों की सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं है। साथ ही उन्होंने महिला संगठन का गौशाला को गोबर डंडिया बनाने का संयंत्र भेट करने पर आभार व्यक्त किया। इस गौशाला मेें 750 असहाय गौवंश का सेवा भाव से पालन किया जाता है। कई गायों के पैर टुटे हुए है, कई गायें हिलडुल नहीं सकती है, कई गायों की चमड़ी मेें घाव है। ऐसी गायों की सेवा करना सनातन धर्म परम्परा मेें सौ यज्ञों के समान फलदायी माना जाता है। माहेश्वरी ने राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं के अनुदान मेें कटौति करने की कड़ी निंदा की। उन्होने जिला कलक्टर से वार्ता करके गौशाला की चार दिवारी जिला खनिज प्रतिष्ठान के कोष से करवाने का आग्रह किया। गौशाला का व्यय 7 लाख रू मासिक है। जो समाज की सहायता से किया जाता है। इस अवसर पर माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्षा गीता काबरा, प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज गट्टानी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुशीला असावा, पूर्व कोषाध्यक्ष पायल चेचाणी, महेश महिला प्रगति संस्थान अध्यक्षा सीमा असावा, राजनगर माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष चंदा देवपुरा, पूर्व अध्यक्षा उर्मीला तोषनीवाल, जिला उपाध्यक्ष सुशीला लढ्ढा, नाथद्वारा माहेश्वरी महिला की सदस्या ललिता काबरा, जिला सदस्य तारामणी सोमानी, महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष ओम मंत्री, सदस्य मुरलीधर तोषनीवाल, जिला उपाध्यक्ष करणसिंह राव आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here