राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है कांग्रेस : माहेश्वरी

0

राजसमंद। विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि किसान आंदोलन के बहाने कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। पंजाब में सडक़ एवं रेल परिवहन सेवाओं को बाधित कर के जम्मू कश्मीर और लद्दाख में डिजल पेट्रोल की आपूर्ति को प्रभावित किया गया है। वहां पर आवश्यक वस्तुओं की कमी होने लगी है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में चीन व पाकिस्तान के साथ तनाव चल रहा है। सर्दी के मौसम में वहां कई सडक़े बंद हो जाती है। डिजल-पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का सर्दियों के लिए पहले से ही भण्डारण करना पड़ता है। सीमा पर तनाव के कारण रक्षा सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति और सेना के जवानों का आवागमन सुचारु रहना आवश्यक है।
 सहाड़ा विधायक त्रिवेदी के निधन जताया शोक
विधायक माहेश्वरी ने सहाड़ा से विधायक कैलाश त्रिवेदी के असामयिक निधन पर सोमवार को रायपुर पहुंच शोक संतप्त परिजनों से मिल कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेदी एक कुशल राजनेता और समाजसेवी के साथ ही मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका असामयिक निधन राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। माहेश्वरी ने ईश्वर से उनकी पवित्र आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, पूर्व महामंत्री सत्यनारायण पुर्बिया, शहर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष गणेश पालीवाल, मुकेश जोशी, दिग्विजयसिंह भाटी, उदयलाल अहीर, राजेन्द्र व्यास, अनिल जाट एवं कई वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here