राजसमंद, चेतना भाट। राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति द्वारा गत बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिले के भुरवाडा व अरड़किया में सोशल डिस्टेंस की पालना के साथ आयोजित बैठक में ग्रामीण ईकाई का गठन किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी सोनु सरिया ने बताया बैठक में प्रदेश संरक्षक गिरीराज खनाडिय़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजप्रकाश डूंगरवाल, जिलाध्यक्ष विष्णु मानणिया, पूर्व जिलाध्यक्ष रतनलाल नांदोलिया, तहसील अध्यक्ष राजमल डूंगरवाल, महामंत्री तुलसीराम अरड़किया, जिला उपाध्यक्ष गणेश मारोठिया, जिला मंत्री बालुराम टांक, जिला संगठन मंत्री रतनराज नंगरिया, जिला सह कोषाध्यक्ष सोहन लवाणा, तहसील संरक्षक पन्नालाल नंगरिया एवं भुरवाडा तहसील संरक्षक प्यारेलाल अजमेरा उपस्थित रहे। बैठक में ग्रामीण ईकाई संरक्षक के रूप में किशनलाल सरिया, शंकरलाल अजमेरा, अध्यक्ष भेरूलाल अजमेरा, उपाध्यक्ष शम्भुलाल अजमेरा, महामंत्री देवीलाल अजमेरा, कोषाध्यक्ष प्रकाश अजमेरा, प्रचार मंत्री सुनिल सलवाडिय़ा को मनोनीत किया गया। वहीं अरडकिया गांव के ईकाई अध्यक्ष रतनलाल मेरावंडिया, उपाध्यक्ष नारायणलाल टटवाडिया, महामंत्री कालूराम मेरावंडिया, मंत्री रतनलाल नंगरिया, कोषाध्यक्ष नारायण लाल नंगरिया, प्रचार मंत्री कमलेश टटवाडिया सहित 6 सदस्यों को मनोनित किया। इस दौरन नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व ईकलाई पहनाकर स्वागत किया गया।