राजसमन्द में 17 नए कोरोना संक्रमित

0
संक्रमण से राहत : राजसमंद जिले में धीरे-धीरे कम हो रहे संक्रमित

राजसमंद। राज्य सरकार से गुरुवार को प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 17 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 10, रेलमगरा ब्लॉक से 4, देवगढ़ से 2, खमनोर से एक व्यक्ति है। सभी को स्थिति के अनुसार होम आइसोलेशन एवं संस्थागत आइसोलेशन में रखा गया है। पोजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सीएमएचओ डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में राजसमंद शहर से 18 वर्षीय किशोरी, 33 वर्षीय युवक, 57 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरुष, 72 वर्षीय वृद्ध, राजसमंद के ग्रामीण क्षैत्र से 63 वर्षीय वृद्धा, 38 वर्षीय पुरुष, 62 वर्षीय वृद्ध, रेलमगरा से 52 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्धा, देवगढ़ से 35 वर्षीय युवक, 41 वर्षीय पुरुष, खमनोर से 25 वर्षीय युवक रिपोर्ट पोजिटिव आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here