यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है : पुरोहित

0

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
राजसमंद, चेतना भाट। हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत राज चुनाव में जिले की जिला परिषद व आठ पंचायत समितियों में से पांच पर फिर से भाजपा का बोर्ड बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने राजसमंद की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीन भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं कही मेहनत से मिली है। कांग्रेस राज को अब जनता उखाड़ फैंकने वाली है। भाजपा की यह जीत यह साबित करती है कि जो संगठन वर्ष पर्यन्त जनता के बीच रह कर जनता की सेवा करता है उसको जनता कभी नहीं भूलती है। मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पुरोहित ने भाजपा को जिला परिषद व 5 पंचायत समितियों में बहुत मिलने पर जनता का आभार ज्ञापित किया है। भाजपा की जीत पर जिला उपाध्यक्ष महेश आचार्य, संगीता कुंवर चौहान, जिला महामंत्री सुनील जोशी, हरिसिंह राव, शोभा लाल रेगर, मंत्री महेंद्रसिंह चौहान, हरदयालसिंह, गोपाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, जिला कार्यालय प्रमुख प्रमोद गौड़, भाजयूमो जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, भाजपा जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी सहित समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए एकदूजे का मूंह मीठा कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here