राजसमंद, चेतना भाट। आरके जिला चिकित्सालय में उपचाररत मरीज नीलम सालवी को ओ पोजिटिव रक्त समूह की आवश्यक होने पर ब्लड बैंक में आवश्यक रक्त समूह उपलब्ध नहीं होने जिला पुलिस लाईन में सेवा दे रहे जवान पंकज नागदा ने आरके चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान कर अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। उपचाररत मरीज नीलम को ओ पोजिटिव रक्त समुह की आवश्यकता आ पड़ी। लेकिन ब्लड बैंक में आवश्यक समूह का रक्त उपलब्ध नहीं था। इस पर मरीज के परिवार के सदस्य ने एक यूनिट रक्तदान किया। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का ब्लड ग्रुप नहीं मिलने पर परिवार के सदस्य ने जीवनदाता टीम से सम्पर्क किया। टीम के सदस्यों वाट्सएप गु्रप में संदेश भेजकर रक्तदाओं से अपील की। इस पर राजसमंद पुलिस लाईन में सेवा दे रहे जवान पंकज नागदा ने वाट्सएप मेसेज को पढक़र जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक पहुंचे तथा रक्तदान कर महिला का जीवन दान दिया। इस पर जीवनदाता टीम एवं परिवार के सदस्यों ने पंकज नागदा का आभार व्यक्त किया।

निगम चुनावों में भाजपा को मिलेगा बहुमत : माहेश्वरी


राजसमंद। विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि सभी 6 निगमों में भाजपा का बोर्ड बनेगा। कोटा के दोनों निगमों मेें भाजपा भारी बहुमत से जितेगी। कांग्रेस के कुशासन एवं अहंकार के प्रति मतदाताओं मेें भारी आक्रोश झलक रहा था। माहेश्वरी ने मतदाताओं का उत्साहपूर्ण मतदान के लिए आभार व्यक्त किया। मतदान केन्द्रों के बाहर दो तिहाई मतदाता भाजपा कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर मतदान कर रहे थे। इससे ही मतदाताओं के मंतव्य का अनुमान लग जाता है। कांग्रेसी पक्ष में हताशा स्पष्ट दिख रही थी।