पदयात्रा पर निकले विधायक ओस्तवाल का स्वागत

0

राजसमन्द, चेतना भाट। पद यात्रा पर निकले बड़ी सादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल के सोमवार को चारभुजा पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से ओस्तवाल का फुल, मालाओं से स्वागत किया। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि विधायक ओस्तवाल ने विधानसभा चुनाव में चारभुजा गढ़बोर तक पद यात्रा करने की मन्नत कि थी। जिसके तहत सोमवार को चारभुजा पहुंचने पर जिलाध्यक्ष पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका फुल, मालाओं व उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ओस्तवाल के साथ उप प्रधान गणपतिसिंह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मेनारिया, हीरालाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here