नगरपालिका के 52 अस्थाई कर्मचारियों को किया स्थाई

0

नाथद्वारा, दरियाव सिंह। नाथद्वारा नगर पालिका में कार्यरत 52 अस्थाई कर्मचारियों को गुरुवार को स्थाई नियुक्ति प्रदान की गई। पालिका के पार्षद दिनेश एमःजोशी ने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत 52 अस्थाई कर्मचारी जो दो वर्ष का परिवीक्षा काल पूर्ण कर चुके हैं उन्हे गुरुवार को विधानसभाध्यक्ष के निर्देशानुसार नगर पालिका चेयरमैन मनीष राठी व पालिका आयुक्त कोशल कुमार खटुमरा ने स्थाई का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान नगर पालिका के पार्षद सुरेश छापरवाल, दिनेश एमःजोशी व गोपेश बागोरा के साथ पालिका के एईएन चन्द्र मोहन कौशिक, जेइएन प्रतीक नामा, सोरभ मिश्रा, योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर सुरेश पंवार सहित सभी स्थाई किए गए कार्मिक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम पश्चयात सुखाडिया नगर में कोरोना जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसे पालिका अध्यक्ष मनीष राठी ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कार्मिकों ने घर घर जा कर मास्क बांटे व मकानों – दुकानों के बाहर जागरूकता के लिए स्टिकर लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here