शहर के प्रतानगर चौराहे की वारदात, पुलिस से भी की बदसलूकी
उदयपुर। नगर निगम के कांग्रेस पार्षद पर 22 साल की एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। युवती का आरोप है कि शुक्रवार देर रात वे अपने दो दोस्तों के साथ प्रतापनगर चौराहे पर खड़ी थी कि इस दौरान पार्षद संजय भगतानी आए और उन्होंने साथ चलने के लिए बोला। युवती ने मना किया तो शराब के नशे में भगतानी ने उसे जबरन खींचकर कार में बिठाने की कोशिश की। इसके बाद युवती को उसके साथ मौजूद युवक ने खींचकर बचाया।
पीडि़ता भागकर प्रतापनगर थाने पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचे तो भगतानी चौराहे पर खड़ा था। इस दौरान पार्षद रौब झाड़ते हुए पुलिस से बहस करने लगा और धक्का-मुक्की करने लगा। इस पर पुलिस ने उसको शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी शिप्रा राजावत ने बताया कि पीडि़ता कॉलेज स्टूडेंट है और प्रतापनगर इलाके में किराए के घर में रहती है। नाथद्वारा के पास एक गांव की रहने वाली युवती करीब 12 बजे चाय पीने के लिए चौराहे पर पहुंची थी कि पार्षद भगतानी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर साथ चलने के लिए जबरदस्ती की। इसके बाद युवती अपने मित्र के साथ बाइक पर तुरंत थाने पहुंची। कुछ देर बाद जब पुलिस पार्षद को पकडऩे पहुंची। गालियां देना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान भगतानी शराब के नशे में धुत था। आपको बता दें कि संजय भगतानी कांग्रेस के पार्षद हैं। कई समय से कांग्रेस में नेताओं से विवाद चल रहे हैं। कुछ समय पहले वे बीजेपी जॉइन करने की बात से चर्चा में आए थे।
छेड़छाड़ नहीं, पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार किया
संजय को शनिवार शाम करीब 5 बजे एडीएम के सामने पेश किया। इसके बाद डीएसपी राजावत ने बताया कि पार्षद को छेड़छाड़ के केस में नहीं बल्कि हंगामा करने और गाली-गलौच करने के कारण शांतिभंग में पकड़ा। छेड़छाड़ वाले मामले में पुलिस अब दोनों पक्षों से पूछताछ करेगी। इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होंगे। आरोप सही होने पर भगतानी की गिरफ्तारी संभव हैं। फिलहाल उस केस में गिरफ्तारी नहीं की गई हैं। संजय को शांतिभंग के मामले से छोड़ दिया गया है। पीडि़त युवती ने बताया कि यदि वक्त रहते उसका साथी उसे नहीं बचाता तो भगतानी उनकी कार में साथ ड़ालकर ले जाता। पहले उन्होंने पास में आकर कार रोकी। इसके बाद कुछ कमेंट किए। साथ चलने को कहा। इस पर जब उसने कहा कि मै आपको नहीं जानती हूं। आप कैसे बात कर रहे हैं? तो भगतानी ने खींचकर पकडऩे की कोशिश की।
पुलिस वाले को हटवाने की दी धमकी
पीडि़ता ने कहा कि भगतानी कह रहे थे कि उन्हें उदयपुर का बच्चा उन्हें जानता है। वो कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी है। इसके बाद जब पुलिसकर्मी पकडऩे पहुंचे तो उदयपुर के एक पूर्व सांसद का जिक्र कर बार-बार थाने से हटवाने की धमकियां देते रहे। बता दें कि संजय भगतानी कांग्रेस के पार्षद हैं। कई समय से कांग्रेस में नेताओं से विवाद चल रहे हैं। कुछ समय पहले वे बीजेपी जॉइन करने की बात से चर्चा में आए थे। संजय ने कहा ता कि जनता की सेवा के लिए वे राजनीति का आए थे। लेकिन राजनीति सिर्फ भ्रष्टाचारियों और चाटुकारिता करने वाले लोगों का धंधा बन कर रह गई। ऐसे में अब मैं राजनीति में नहीं रहना चाहते। इस मामले में उदयपुर में किसी भी बीजेपी नेता को जानकारी नहीं थी। हालांकि उस वक्त भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने उनकी बात को किसी ने सीरियस नहीं लिया था।