डॉ. नवीन नंदवाना को तुलसी विश्व सम्मान

0

उदयपुर। श्री तुलसी जन्म भूमि न्यास और सनातन धर्म परिषद, श्री तुलसी जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत गोंडा (उत्तर प्रदेश) की ओर से पंचम विश्व तुलसी सम्मेलन राजापुर, गोंडा (उत्तर प्रदेश) में आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ. नवीन नंदवाना को न्यास ने तुलसी विश्व सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह (राजापुर) गोंडा में आयोजित हुआ। इसमें इस संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत डॉ. स्वामी भगवदाचार्य तथा संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. त्रिभुवन नाथ शुक्ल ने सम्मान पत्र प्रदान किया। समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों के साहित्यकारों और विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों से आए हुए प्रोफेसर्स ने भाग गया। यह सम्मान डॉ. नंदवाना को उनकी रचनाधर्मिता और साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया। इससे पूर्व भी डॉ. नंदवाना को देश के अलग-अलग प्रांतों की साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here