राजसमंद, चेतना भाट। राजस्थान सरकार के प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जो 27 जुलाई को पंचायत सहायकों का आदेश निकाला है उससे पंचायत सहायक असमंजस में होने के साथ बेचैन है। एक तरफ तो सरकार पंचायत सहायकों को स्थायीकरण का वादा करके सरकार सत्ता में आई और शिक्षा विभाग के 27 जुलाई के इस आदेश से पंचायत सहायकों के साथ धोखा एवं विश्वासघात होने जैसा महसूस कर रहे हैं। पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश पालीवाल ने बताया कि पंचायत सहायक जो पूर्व में विद्यार्थी मित्र के नाम से संविदा सेवाएं करते आ रहे हैं और 14 वर्ष से अधिक अपने जीवन का स्वर्णिम काल सरकार की सेवाओं में निकाल चुके हैं। निरंतर सरकारों को अपने स्थायीकरण के लिए आंदोलन करके एवं विभिन्न प्रकार से सरकार को अपने चुनावी वादे याद दिला कर स्थायीकरण की निरंतर मांग की जा रही है।
पालीवाल बने जिला संयोजक
राजसमंद। कांग्रेस सरकार की विफलताओं व स्थानीय मुद्दो को लेकर 31 जुलाई तक राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा आंदोलन करेगी। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि इस आंदोलन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल को जिला संयोजक बनाया।
कार्यकर्ता ही संगठन का आधार है : पुरोहित
राजसमंद। भाजपा शून्य से शुरू होकर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतीक पार्टी बनी है तो वह सिर्फ कार्यकर्ताओं के दम पर बनी है, कार्यकर्ता ही संगठन का आधार होता है। अगर किसी संगठन में कार्यकर्ता नहीं हो तो वह संगठन ही नही होगा। इसीलिए भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा होता है। जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि यह विचार नगर मंडल राजसमन्द कार्यसमिति की आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित ने रखे। विधायक दीप्ति माहेश्वरी, मंडल प्रभारी नवल सुराणा व जिला महामंत्री सुनील जोशी के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल ने नगर मंडल में हुए कार्यो का ब्यौरा रखा। जिला महामंत्री सुनील जोशी ने संगठन के अचार विचार विषय पर सभी को संबोधित किया गया।
प्रताप मंडल की बैठक सम्पन्न
प्रताप मंडल की बैठक भैरुनाथ मंदिर खटामला में विधायक दीप्ति माहेश्वरी, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी गुर्जर, प्रभारी श्यामसिंह झाला के सानिध्य व मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि हम सभी जिस संगठन के कारण आज है उस संगठन में पद, बाद में होता है और सबसे बड़ा कार्यकर्ता माना जाता है। इसी कारण भाजपा में कार्यकर्ताओं की कोई कमी नही होती है और प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से संगठन का कार्य करता है। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ संगठन की सरंचना व आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकराी दी। मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी ने मंडल में हुए कार्यो का ब्यौरा दिया।
झील में नौकायन के लिए 3 वर्ष की स्वीकृती जारी
राजसमंद। राजसमन्द झील में नगर परिषद द्वारा ईसीएचटी प्रा लि अहमदाबाद की फर्म को नौकायन संचालन के लिए को तीन वर्ष की स्वीकृति जारी कर दी है। जिला परिवहन अधिकारी अनिल पण्ड्या ने बताया कि कम्पनी ने कार्यालय में तीन मोटर बोट, तीन साईकल बोट, एक बनाना बोट के पंजीयन के लिए किए गए आवेदन के तहत पंजीयन कर दिया है.