राजसमंद, चेतना भाट। करप्शन कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश चौहान की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनीष पालीवाल को ऑर्गेनाइजेशन के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। आकाश चौहान ने बताया कि संगठन नशा मुक्त अभियान, महिला अत्याचार, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टाचार रोकना आदि पर कार्य करता है।