विधायक माहेश्वरी सहित महिलाओं ने गौ सेवा कर 501 पौधा रोपण का लिया संकल्प
राजसमंद, चेतना भाट। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज के उद्भव दिवस महेश नवमी पर कहा कि माहेश्वरी समाज सेवा और धर्म कार्यो में अग्रणी है। वे नर्बदेश्वर महादेव मंदिर में शिव अभिषेक करने के बाद समाज बंधुओं से वार्ता कर रही थी। भगवान महेश एवं मां गौरी से देश, प्रदेश एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना करते हुए मानवता को कोरोना से शीघ्र मुक्ति दिलवाने की प्रार्थना की। महेश प्रगति संस्थान की ओर से महेश नवमी पर्व विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया। संस्थान अध्यक्ष ओमप्रकाश मंत्री ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान महेश का अभिषेक किया गया। आरती के लिए सभी समाज जनों को वर्चुअल जोड़ा गया। इस दौरान राकेश काबरा, भरत बाहेती, राजेश राठी, डॉ. सत्यनारायण माहेश्वरी, दामोदर खटोड़, गोविंद दीक्षित, ललित सेन, राधाकृष्ण निष्कलंक, अध्यक्ष रामजीवन तापडिय़ा, उपाध्यक्ष महेंद्र देवपुरा, दिनेश निष्कलंक, युवा संगठन अध्यक्ष प्रदीप लढ्ढा, महिला संगठन अध्यक्षा चंदा देवपुरा, गोपाल मंत्री, कैलाश निष्कलंक, श्याम मंत्री, कमलेश बापड़ोत, कमल मंत्री, मनोज बापड़ोत, राकेश लढ्ढा, कैलाश लढ्ढा, मनोज निष्कलंक आदि उपस्थित थे।
श्रीधेनु गोपाल गौशाला में की गौ माता की सेवा
इसी के साथ धर्म के प्रकल्प के साथ केलवा के सियाणा स्थित श्रीधेनु गोपाल गौशाला में गौ माता को रवे एवं चारे की सेवा दी गई। संस्थान के सचिव जगदीश मंडोवरा ने बताया कि इस मौके पर समाज की प्रगति, उज्जवल भविष्य और देश की प्रगति में समाज के योगदान जैसे विषयों पर चिंतन किया गया। महेश युवा प्रगति मंच अध्यक्ष लोकेश कोगटा ने बताया कि महोत्सव के दौरान ऑनलाइन लूडो एवं तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया। साथ ही इस त्यौहार पर घर-घर दीपक कार्यक्रम कर समाज द्वारा महेश नवमी की भव्यता के साथ घर पर दीपक प्रज्जवलित किए गए। युवा मंच ने इस अवसर पर एक महीने में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल की भी सूनियोजित योजना तैयार की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने भी गौ सेवा करते हुए कहा कि महेश नवमी समाज के वंश उत्पत्ति का महत्वपूर्ण दिवस है। इस पर इस पर्व को उत्साह से मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने समाजजनों को देश की सेवा के लिए अपना योगदान देने को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान अरविंदसिंह राठौड़, पूर्व सभापति सुरेश पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, सुभाष पालीवाल, पर्वतसिंह, सत्यनारायण पुर्बिया, हजारी गुर्जर, प्रभुलाल गुर्जर, जगदीश दवे, गोवर्धन देवपुरा, जितेंद्र लढ्ढा, मुरलीधर, ओम मंत्री, मुरली तोषनीवाल, लोकेश, विष्णु मंत्री, तुलसी भाई, लालूराम तेली, नरेश बजाज, मनोहर सोनी, मुरलीधर सहित माहेश्वरी समाज के गणमान्य उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी चुनौति
विधायक माहेश्वरी ने माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी नवयुवक मण्डल और महिला मण्डल द्वारा महेश नवमी पर राजनगर में पौधारोपण आयोजन मेें भाग लेते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ी चुनौति है। सघन वृक्षारोपण, घर घर वाटिका और गली गली में वृक्ष लगाने के अभियान से हम जलवायु परिवर्तन की गति धीमी कर सकते है।