रामकथा सुनने पहुंचे राज्यपाल कलराज मिश्र व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने लिया रामकथा का आनंद

0

नाथद्वारा, चिराग माहेश्वरी। संत मुरारी बापू द्वारा राबचा स्थित आदेश गोशला मे 9 दिवसीय तत: किम राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा आयोजन के छठे दिन राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सी.पी.जोशी, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया विधायक संयम लोढ़ा नाथद्वारा पहुंचे।

जहां पर संत मुरारी बापू की राम कथा सुन व आरती उतार कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके पश्चात राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीपी जोशी अन्य नेता ओडन पहुंचे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सड़क मार्ग द्वारा कोटा के लिए प्रस्थान कर गए व राज्यपाल कलराज मिश्र नाथद्वारा न्यू कोटेज पहुंचे। जहां उन्होंने श्री जी प्रभु के उत्थापन की झांकी के दर्शन किए। इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र को नाथद्वारा कॉटेज पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इस दौरान कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसडीएम अभिषेक गोयल, मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र ओझा, डिप्टी जितेंद्र आंचलिया, सीआई पुरण सिंह राजपुरोहित, व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here