राजसमंद, चेतना भाट। ग्राम पंचायत छापली का राजस्व गांव चांदीला की एक महिला द्वारा अपने खुद के खेत पर बिजली कनेक्शन की गुहार लगा रही थी। वहीं ग्राम पंचायत ने दखल अंदाजी करते हुए वह जमीन भी उसकी नहीं बताई जा रही थी। जबकि जमीन उसी के नाम पर थी। इससे परेशान होकर महिला ने 3 दिन से अनशन पर धरने पर बैठ गई। अनशन पर बैठी महिला की मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने उसका हक दिलाया। संगठन जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने बताया कि महिला से काफी दिनों से पंचायत द्वारा भेदभाव करने एवं वह जगह को विवादित बताते हुए कनेक्शन नहीं करने को लेकर रुकवा दिया। परेशान महिला चांदीला गांव की राधा देवी मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के सदस्यों से मिली तथा उन से न्याय की गुहार लगाई। जिस पर संगठन के पदाधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों से उनकी छानबीन करवा कर उनको न्याय दिलाने में सहायता दिलाई। न्याय मिलने पर महिला के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। इस मौके पर मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के चारभुजा तहसील अध्यक्ष राजेश बोलीवाल, भीम तहसील प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश जोशी, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, जनरल प्रेसिडेंट लक्ष्मणसिंह सिसोदिया, महामंत्री उगम लाल, जनसंपर्क योगेश्वर सहित पदाधिकारी मौजूद थे।