उदयपुर, राजसमंद। उदयपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। 29 सितंबर को 101 कोरोना मरीज पाए गए। जबकि राजसमंद में ये संख्या 33 रही।
जानते है उदयपुर में कितने कोरोना पाॅजिटिव
सीएमएचओ डाॅ दिनेश खराड़ी ने बताया कि आज 1076 जनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें से 975 जनों की नेगेटिव जबकि 101 जनों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई। इसी के साथ जिले में कुल 4385 नए कोरोना संक्रमित हो गए है। शहरी क्षेत्र में 71 मरीज जिसमें से 3 कोरोना वाॅरियर्स, 15 क्लोज काॅन्टेक्ट और 53 नए मरीज सामने आए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 30 मरीज जिसमें से 1 कोरोना वाॅरियर्स, 5 क्लोज काॅन्टेक्ट और 24 नए केस सामने आए।
राजसमंद में कितने आए कोरोना पाॅजिटिव
राजसमंद, चेतना भाट। राज्य स्तर से जारी कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में मंगलवार को जिले से 33 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें राजसमंद ब्लॉक से 19, रेलमगरा से 7, खमनोर से 3, भीम से 2 तथा कुंभलगढ़ व आमेट से एक-एक व्यक्ति है। इसी के साथ जिलेभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2196 हो गया है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगो के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सीएमएचओं डॉ जेपी बुनकर ने बताया कि राजसमंद शहर से 37 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय वृद्ध, 55 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवती, 45 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवती, 14 वर्षीय किशोर, 17 वर्षीय किशोर, राजसमंद के ग्रामीण क्षैत्र से 27 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, रेलमगरा ब्लॉक से 42 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय वृद्ध, 27 वर्षीय युवक, खमनोर के ग्रामीण क्षैत्र से 26 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक, भीम से 36 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला, कुंभलगढ़ ब्लॉक से 38 वर्षीय पुरूष, आमेट ब्लॉक से 40 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।