उदयपुर/राजसमन्द। उदयपुर और राजसमन्द में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 19 सितंबर को उदयपुर में 45 और राजसमन्द में 44 पॉजिटिव मामले सामने आए। सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश खराड़ी ने बताया कि 1121 मरीजों की जांच में 1076 नेगेटिव जबकि 45 मरीज पॉजिटीव पाए गए। इसमें से शहरी क्षेत्र से 28 संक्रमित पाए गए जिनमे से 10 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट, 11 नए केस तथा 1 प्रवासी पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 17 संक्रमित पाए गए है जिनमे से 3 कोरोना वारियर्स, 6 क्लोज कांटेक्ट और 8 नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। इधर, राजसमंद से आज प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 44 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये है। जिनमें राजसमंद ब्लॉक से 14, नाथद्वारा से 8, देवगढ़ से 6, आमेट से 6 , खमनोर के 5 व रेलमगरा से 5 व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगो के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी बुनकर ने बताया की राजसमंद से 35 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय वृद्धा, 56 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय पुरूष, 29 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय पुरूष, नाथद्वारा से 35 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय वृद्ध, 34 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय वृद्धा, देवगढ़ से 33 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोरी, 7 वर्षीय बालिका, 34 वर्षीय महिला, आमेट से 40 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय पुरूष, खमनोर के ग्रामीण क्षैत्र से 24 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, रेलमगरा के ग्रामीण क्षैत्र से 3 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय बालक, 28 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज 59 लोगो ने कोरोना को परास्त किया है। जिनमें से राजसमंद से 34, आमेट से 7, कुम्भलगढ़ से 5, रेलमगरा से 4, नाथद्वारा से 3, खमनोर से 3, देवगढ़ से 2 व भीम से एक व्यक्ति है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आईसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है।
अब तक 44 हजार 869 सैम्पल लिए गये है जिनमें 1922 पॉजिटिव, 41 हजार 834 नेगेटिव तथा 1113 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 133, खमनोर से 43, कुम्भलगढ़ से 48, आमेट से 30, देवगढ से 35, भीम से 44, रेलमगरा से 28, आर.के जिला चिकित्सालय से 58, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 41, अनन्ता हॉस्पीटल से 76 कुल 546 लोगो के सैम्पल लिए गये है।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानो, कोविड केयर सेंटर्स एवं होम आइसोलेशन में 362 व्यक्ति है। जिसके तहत आर.के जिला चिकित्सालय में 11, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 23, देवगढ़ में 11, चारभुजा में 5, आमेट में 17, भीम में 3, नाथद्वारा में 19, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 5, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार कोयड़ में 29, अनन्ता हॉस्पीटल में 26 व्यक्ति तथा होम आइसोलेशन में 213 व्यक्ति है। अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 1532 व्यक्तियो को छुट्टी दे दी गई है वही वर्तमान में जिले में कोरोना के 362 एक्टीव केस है।