उदयपुर/राजसमन्द। उदयपुर जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार जारी है। 18 सितंबर को कुल 66 पॉजिटिव पाए गए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 18 सितंबर को प्राप्त 708 व्यक्तियों की रिपोर्ट प्राप्त में 642 नेगेटिव और 66 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें से शहरी क्षेत्र से 46 संक्रमित पाए गए। जिसमें से 5 कोरोना वारियर्स, 11 क्लोज कांटेक्ट, 29 नए केस तथा 1 प्रवासी पॉजिटिव मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 20 संक्रमित पाए गए है जिनमें से 1 कोरोना वॉरियर्स, 8 क्लोज कांटेक्ट और 7 नए केस तथा 4 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इधर, राजसमन्द में आज 46 पॉजिटिव पाए गए। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव युवती की मृत्यु हो गई। इसमें राजसमंद से 21, खमनोर से 6, नाथद्वारा से 5, आमेट से 5, रेलमगरा से 5, देवगढ़ से 3 व भीम से एक व्यक्ति है। वहीं कांकरोली निवासी एक कोरोना पॉजिटिव 32 वर्षीय युवती की अनन्ता हॉस्पीटल में उपचार के दौरान दिनांक 17 सितंबर गुरूवार को अपरान्ह 3.30 बजे मृत्यु हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी बुनकर ने बताया की राजसमंद से 33 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 53 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय वृद्धा, 60 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय पुरूष, 68 वर्षीय वृद्ध, 80 वर्षीय वृद्ध, 84 वर्षीय वृद्धा, 38 वर्षीय पुरूष, खमनोर क्षैत्र से 32 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक, नाथद्वारा से 37 वर्षीय महिला, 43 वर्षीय पुरूष, 23 वर्षीय युवक, 61 वर्षीय वृद्ध, 50 वर्षीय महिला, आमेट से 33 वर्षीय युवक, 2 वर्षीय बच्ची, 25 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध, 16 वर्षीय युवक, रेलमगरा के दरीबा से 33 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय पुरूष, 25 वर्षीय युवक, देवगढ़ से 24 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरूष, भीम से 48 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज 23 लोगो ने कोरोना को परास्त किया है। जिनमें आमेट से 6, भीम से 5, राजसमंद से 7, देवगढ़ से 4, रेलमगरा से एक व्यक्ति है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आईसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 44 हजार 323 सैम्पल लिए गये है जिनमें 1878 पॉजिटिव, 41 हजार 579 नेगेटिव तथा 866 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 93, खमनोर से 77, कुम्भलगढ़ से 39, आमेट से 47, देवगढ से 74, भीम से 23, रेलमगरा से 56, आर.के जिला चिकित्सालय से 68, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 30, अनन्ता हॉस्पीटल से 61 कुल 538 लोगो के सैम्पल लिए गये है।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानो, कोविड केयर सेंटर्स एवं होम आइसोलेशन में 377 व्यक्ति भर्ती है। जिसके तहत आर.के जिला चिकित्सालय में 11, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 23, देवगढ़ में 11, चारभुजा में 5, आमेट में 46, नाथद्वारा में 18, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 5, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार कोयड़ में 36, अनन्ता हॉस्पीटल में 26 व्यक्ति तथा होम आइसोलेशन में 196 व्यक्ति है। अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 1473 व्यक्तियो को छुट्टी दे दी गई है वही वर्तमान में जिले में कोरोना के 377 एक्टीव केस है।