15 सितंबर को उदयपुर में 93 और राजसमंद में 45 कोरोना संक्रमित

0
संक्रमण से राहत : राजसमंद जिले में धीरे-धीरे कम हो रहे संक्रमित

उदयपुर, राजसमंद। 15 सितंबर को उदयपुर में एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दिनेश खराड़ी ने बताया कि मंगलवार को 951 लोगों की प्राप्त रिपोर्ट में 858 नेगेटिव और 93 जने कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। इनमें से शहरी क्षेत्र से 47 संक्रमित पाए गए जिनमें से 4 कोरोना वाॅरियर्स, 17 क्लाॅज कांटेक्ट और 26 नए केस मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 46 संक्रमित पाए गए है जिनमें से 2 कोरोना वाॅरियर्स, 19 क्लोज कांटेक्ट और 21 नए केस तथा 4 प्रवासी कोरोना पाॅजिटिव मिले है। इधर, राजसमंद से प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 45 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें राजसमंद शहर से 12, राजसमंद ब्लॉक के ग्रामीण क्षैत्र से 3, आमेट से 8, खमनोर से 5, नाथद्वारा शहर से 5, देवगढ़ से 2 व्यक्ति है। वहीं एक कोरोना पॉजिटिव 62 वर्षीय महिला की सोमवार को उदयपुर में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

राजसमंद की ताजा खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें https://theudaipurupdates.com/चौकड़ी-में-बीमार-वृद्धा-को/

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी बुनकर ने बताया कि कांकरोली निवासी 62 वर्षीय महिला का उपचार 8 सितम्बर से आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती थी। जिसका पहला सैम्पल नेगेटिव आया था दूसरा सैम्पल 13 सितम्बर को लिया गया, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। महिला को तबियत अधिक बिगड़ने पर 14 सितम्बर को उदयपुर स्थित उच्च चिकित्सा संस्थान महाराणा भूपाल चिकित्सालय में रैफर किया गया, जहां महिला की उपचार के दौरान 14 सितम्बर को मृत्यु हो गई। महिला पूर्व में डायबिटिज से भी ग्रस्त थी।


आज राजसमंद शहर से 25 वर्षीय युवक, 62 वर्षीय महिला (मृत्यु), 37 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 46 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय महिला, 75 वर्षीय वृद्ध, 41 वर्षीय पुरूष, 66 वर्षीय वृद्धा, 70 वर्षीय वृद्ध, 65 वर्षीय वृद्ध, राजसमंद ग्रामीण क्षेत्र के नोगामा से 29 वर्षीय किशोरी, पीपली आर्चायन से 35 वर्षीय युवक, बिनोल से 72 वर्षीय वृद्धा, आमेट से 42 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय वृद्धा, 80 वर्षीय वृद्ध, 19 वर्षीय किशोर, 28 वर्षीय युवती, 30 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक, खमनोर 26 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय पुरूष, 69 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय महिला, नाथद्वारा शहर से 65 वर्षीय वृद्ध, 40 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष, देवगढ़ से 54 वर्षीय पुरूष, 33 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

राजसमंद की ताजा खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें https://theudaipurupdates.com/कांकरोली-में-कर्मचारी-का/


आज 33 लोगों ने कोरोना को परास्त किया है। इनमें आमेट से 11, खमनोर से 9, भीम से 5, देवगढ़ से 4, नाथद्वारा से 3 व राजसमंद शहर से 1 व्यक्ति है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आईसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 42 हजार 882 सैम्पल लिए गए है। इनमें 1734 पॉजिटिव, 40 हजार 77 नेगेटिव तथा 1081 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 96, खमनोर से 49, कुंभलगढ़ से 40, आमेट से 38, देवगढ से 67, भीम से 11, रेलमगरा से 18, आर.के जिला चिकित्सालय से 28, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 46, अनंता हॉस्पीटल से 43, कुल 436 लोगो के सैम्पल लिए गए है।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों, कोविड केयर सेंटर्स एवं होम आइसोलेशन में 296 व्यक्ति भर्ती है। इसके तहत आर.के जिला चिकित्सालय में 8, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 13, देवगढ़ में 8, चारभुजा में 3, आमेट में 14, भीम में 6, नाथद्वारा में 16, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 4, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार कोयड़ में 10, अनंता हॉस्पीटल में 22, होम आइसोलेशन में 192 व्यक्ति है। अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 1403 व्यक्तियो को छुट्टी दे दी गई है। वहीं वर्तमान में जिले में कोरोना के 296 एक्टीव केस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here