14 सितंबर को उदयपुर में 31 और राजसमंद में 29 पॉजिटिव

0
संक्रमण से राहत : राजसमंद जिले में धीरे-धीरे कम हो रहे संक्रमित

उदयपुर/राजसमंद। उदयपुर संभाग में सोमवार को भी कई कोरोना संक्रमित केस सामने आए। उदयपुर जिले में 31 नए पाॅजिटिव आए। अब ये आंकड़ा 3352 तक पहुंच गया है। सोमवार को 547 जनों की रिपोर्ट की जांच में 516 व्यक्ति नेगटिव और 31 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें शहरी इलाके में 19 जिसमें से 6कोरोना वाॅरियर्स, 5 क्लोट कांटेक्ट और 8 केस नए पाए गए। जबकि ग्रामीण इलाकों में 12 व्यक्ति में से 2 कोरोना वाॅरियर्स, 1 क्लोज कांटेक्ट और एक माइग्रेट कोरोना पाॅजिटिव मिला। इधर, राजसमंद में प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 29 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें राजसमंद शहर से 8, आमेट से 6, खमनोर से 4, देवगढ़ से 4, नाथद्वारा से 3 व रेलमगरा से 2 व कुम्भलगढ़ से 2 व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगो के सैम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी बुनकर ने बताया की राजसमंद शहर से 54 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय वृद्ध, 40 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय पुरूष, 49 वर्षीय पुरूष, 42 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, आमेट से 17 वर्षीय किशोर, 13 वर्षीय किशोर, 48 वर्षीय पुरूष, 75 वर्षीय वृद्ध, 32 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, खमनोर से 30 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 58 वर्षीय पुरूष, 56 वर्षीय महिला, देवगढ़ से 52 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, नाथद्वारा से 29 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, रेलमगरा से 40 वर्षीय पुरूष, 41 वर्षीय पुरूष, कुम्भलगढ के चारभुजा से 37 वर्षीय पुरूष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज 42 लोगो ने कोरोना को परास्त किया है। इनमें राजसमंद से 13, नाथद्वारा में 12, कुम्भलगढ़ में 5, भीम से 3, आमेट से 3, देवगढ़ 3, खमनोर से 2 व रेलमगरा से एक व्यक्ति है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आईसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है।
अब तक 42 हजार 446 सैम्पल लिए गए है। इनमें 1689 पॉजिटिव, 39 हजार 908 नेगेटिव तथा 850 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 115, खमनोर से 50, कुम्भलगढ़ से 45, आमेट से 41, देवगढ से 44, भीम से 14, रेलमगरा से 24, आर.के जिला चिकित्सालय से 58, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 50, अनन्ता हॉस्पीटल से 47, कुल 488 लोगो के सैम्पल लिए गए है।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानो, कोविड केयर सेंटर्स एवं होम आइसोलेशन में 294 व्यक्ति भर्ती है। जिसके तहत आर.के जिला चिकित्सालय में 8, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 13, देवगढ़ में 8, चारभुजा में 3, आमेट में 24, भीम में 6, नाथद्वारा में 16, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 4, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार कोयड़ में 10, अनन्ता हॉस्पीटल में 22, होम आइसोलेशन में 180 व्यक्ति है। अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 1370 व्यक्तियो को छुट्टी दे दी गई है वही वर्तमान में जिले में कोरोना के 294 एक्टीव केस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here