राजसमंद/चेतना भाट। आज प्राप्त कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 58 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें राजसमंद ब्लॉक से 27, खमनोर से 8, नाथद्वारा से 8, आमेट से 5, कुम्भलगढ़ से 4, देवगढ़ व रेलमगरा से 3 – 3 संक्रमित सामने आए है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है और पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कर दिए है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.पी बुनकर ने बताया कि राजसमंद ब्लॉक से 26 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय पुरूष, 11 वर्षीय किशोर, 36 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, 85 वर्षीय वृद्ध, 17 वर्षीय किशोर, 50 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय पुरूष, 26 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोरी, 41 वर्षीय पुरूष, 12 वर्षीय किशोर, 22 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय वृद्ध, 61 वर्षीय वृद्धा, 33 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय महिला, 85 वर्षीय वृद्धा, खमनोर ब्लॉक से 84 वर्षीय वृद्ध, 31 वर्षीय युवक, 72 वर्षीय वृद्ध, 27 वर्षीय युवक, 57 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय युवक, नाथद्वारा से 66 वर्षीय वृद्ध, 76 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवती, 51 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 76 वर्षीय वृद्ध, आमेट से 30 वर्षीय युवती, 54 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय युवक, 63 वर्षीय वृद्ध, 76 वर्षीय वृद्ध, कुम्भलगढ़ के चारभुजा से 55 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय युवक, लाम्बोड़ी से 25 वर्षीय युवक, देवगढ़ से 65 वर्षीय वृद्ध, 54 वर्षीय पुरूष, 39 वर्षीय पुरूष, रेलमगरा के दरीबा से 29 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक व 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
आज 53 लोगो ने कोरोना को परास्त किया है। इनमें राजसमंद ब्लॉक से 28, रेलमगरा से 19, आमेट से 4, खमनोर व नाथद्वारा से एक – एक व्यक्ति है। सभी के स्वस्थ होने पर संस्थागत आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई है।
बता दें कि अब तक 41 हजार 760 सैम्पल लिए गए है। इनमें 1649 पॉजिटिव, 39 हजार 520 नेगेटिव तथा 591 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 30, खमनोर से 38, कुम्भलगढ़ से 17, आमेट से 53, देवगढ से 33, भीम से 20, रेलमगरा से 23, आर.के जिला चिकित्सालय से 27, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 30, अनन्ता हॉस्पीटल से 41, कुल 312 लोगो के सैम्पल लिए गए है।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानों, कोविड केयर सेंटर्स एवं होम आइसोलेशन में 298 व्यक्ति है। इसके तहत आर.के जिला चिकित्सालय में 7, कोविड केयर सेंटर रेलमगरा में 4, देवगढ़ में 7, चारभुजा में 8, आमेट में 32, भीम में 20, नाथद्वारा में 19, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा में 4, कोविड केयर सेंटर प्रज्ञा विहार कोयड़ में 14, उदयपुर में 12, अनन्ता हॉस्पीटल में 16, होम आइसोलेशन में 155 व्यक्ति है। अब तक कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने पर 1328 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। जबकि वर्तमान में जिले में कोरोना के 298 एक्टीव केस है।