हिंदुस्तान जिंक को जलवायु संरक्षण के लिए मिला ‘‘ए’’ स्कोर

0

विश्व में धातु और खनन क्षेत्र की मात्र 2 और देश में 4 कंपनियों में से एक
राजसमंद, चेतना भाट। देश की एकमात्र सीसा, जस्ता और चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को विश्व स्तर पर पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली गैर लाभकारी संस्था सीडीपी द्वारा कार्पोरेट सस्टेनेबिलिटी में नेतृत्व कर कुशल पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘‘ए’’ स्कोर से सम्मानित किया गया। जिंक द्वारा उत्सर्जन को रोकने, जलवायु परिवर्तन को प्रभावी तरिके से कम करने, कार्बन उत्सर्जन को घटाने के लिए सीडीपी के 2020 की प्रश्नावली के प्रत्युत्तर आधारित तथ्यों पर यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि पाने वाली हिन्दुस्तान जिंक विश्व में मात्र 2 धातु और खनन कंपनियों और देश में 4 कंपनियों में से एक है। जिंक मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि सीडीपी की ‘‘ए’’ सूची में शामिल होना हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सस्टेनेबिलिटी के लिए प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों की मान्यता है। उत्तरदायी पूर्ण खनन हमारे परिचालन की प्राथमिकता है। कुशल संचालन में जलवायु सरंक्षण के लिए हमने हमेशा नवाचार कर इसे संभव किया है। यह सम्मान हमारे लिए मिल का पत्थर है जो कि सभी हितधारकों के लिए गौरव की बात है।
अर्थव्ययवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कंपनियां ‘‘ए’’ सूची में:सीडीपी
सीडीपी के सीईओ पॉल सिम्पसन ने इस वर्ष ‘‘ए’’ सूची में शामिल होने वाली सभी कंपनियों को बधाई देते हुए कहा कि उद्योगों द्वारा पर्यावरण में पारदर्शी और कुशल संरक्षण में अग्रणी होना महत्वपूर्ण है। कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण वर्ष में तो यह कार्य और अधिक प्रभावशाली है। जलवायु परिवर्तन, जंगलों का खत्म होना, पानी की कमी उद्योगों के लिए कठिन समस्या है। यदि समय रहते उपयुक्त कार्यवाही की जाए तो इसे रोका जा सकता है। हम ‘‘ए’’ सूची में उन कंपनियों को सम्मान देते है जो भविष्य की अर्थव्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्तमान में कदम उठा रही है।
पर्यावरणीय पारदर्शिता में गोल्ड स्टैंडर्ड है ये स्कोर
सीडीपी के वार्षिक पर्यावरणीय प्रकाशन और स्कोरिंग की प्रक्रिया को कॉर्पोरेट पर्यावरणीय पारदर्शिता में गोल्ड स्टैंडर्ड माना जाता है। वर्ष 2020 में 106 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की सम्पत्ति वाले 515 निवेशकों ने तथा 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की खरीद करने वाले 150 से ज्यादा बड़े खरीददारों ने सीडीपी के प्लेटफॉर्म के माध्यम से कंपनियों से यह आग्रह किया था कि वे पर्यावरण पर असर, चुनौती एवं अवसरों के बारे में तथ्यों को साझा करें। 9 हजार 600 कंपनियों ने इसमें भागीदारी निभाई जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here