राजसमंद, चेतना भाट। भीम विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता अजय सोनी ने भाजपा में पुन: वापसी करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सोनी ने प्रदेश कार्यालय जयपुर में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री व सांसद दीया कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मीडिया प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी ने बताया कि इस विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला महामंत्री सुनील जोशी ने कहा कि सोनी पूर्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके है व वर्ष 2018 में भीम विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लगभग 36 हजार वोट प्राप्त किए थे। सोनी के साथ ही पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष एडवोकेट नरेश जोशी, नगर पालिका निर्वतमान उपाध्यक्ष रेखा सोनी, कांगे्रस सेवा दल पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश जोशी, पूर्व सरपंच हमराजसिंह सिसोदिया, देव जागरण संस्था नगर अध्यक्ष कैलाश गर्ग, कांगे्रस नेता दिनेश वैष्णव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भगतसिंह राठौड़, हिम्मतसिंह पंवार, दलपतसिंह परड़ी, कुलदीपसिंह चुण्डावत, दलपतसिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाटिया व जोशी भाजपा आईटी जिला सहसंयोजक मनोनीत
भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित ने जिला आईटी संयोजक गिरिराज काबरा की अनुशंषा पर जिला आईटी सहसंयोजक की घोषणा करते हुए गौरव भाटिया नाथद्वारा व नीलेश जोशी देवगढ़ को जिला आईटीसह संयोजक बनाया गया। यह जानकारी जिला आईटी सहसंयोजक प्रह्लाद जोशी ने दी।