राजसमंद, चेतना भाट। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व चित्तोडग़ढ़ सांसद सीपी जोशी मंगलवार को राजसमन्द दौरे पर रहें। जहां वे नगर परिषद पूर्व चेयरमैन अशोक रांका के आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा अल्पाहार करने के बाद वहां से प्रस्थान किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक रांका ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी का इकलई पहनाकर स्वागत किया। सासंद जोशी ने आगामी दिनों होने वाले नगर परिषद एवं विधानसभा के उपचुनाव को लेकर गहन मंत्रणा की। इस दौरान पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, भाजपा जिला महामंत्री सुनील जोशी, जिला उपाध्यक्ष संगीता कुंवर चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, गिरिराज सोनी, नर्बदा शंकर पालीवाल, लक्ष्मण रेगर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।