
राजसमंद, चेतना भाट। जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी जागरूकता के 30 दिवसीय अलग अलग कार्यक्रम अनुसार शिक्षा विभाग को 7 दिसम्बर के दिन मास्क स्लोगन के नारों का दीवार लेखन कार्य आवंटित किया था। शिक्षा विभाग ने समस्त विद्यालयों को निर्देश प्रदान किए कि गांव शहर एवं नगर में सार्वजनिक स्थलों एवं स्कूल परिसर में कोरोना के प्रति जनजागृति हेतु स्लोगन एवं नारे का दीवारों पर लेखन करवाया जाए। स्लोगन एवं नारों के लिखने में स्थानीय शिक्षक साहित्यकारों द्वारा रचित मेरी सबसे अर्ज हैं, मास्क लगाना फर्ज है नामक फोल्डर का साकेत साहित्य संस्थान द्वारा गत दिनों प्रकाशित किया था। वह संकलन आज मददगार बना। सभी ने साकेत के फोल्डर में प्रकाशित स्लोगन का प्रचार प्रसार में उपयोग लिया। संस्थान सामाजिक सरोकार के सम्बंध में अपना लेखन कार्य विगत 2 दशक से कर रहे हैं।