राजसमंद, चेतना भाट। अंतर्राष्ट्रीय एंबेसडर प्रख्यात समाजसेवी फरजाना छीपा को यूरोप की संस्था यूरोपियन रोमन अध्ययन और अनुसंधान बेलग्रेड सरबिया गणराज्य ने डॉक्टर की मानद उपाधि से अलंकृत किया है। भारतीय महिला अत्याचार विरोधी की राजस्थान प्रमुख फरजाना छीपा को यह उपाधि यूरोप की संस्था यूरोपीय रोमन अध्ययन और अनुसंधान संस्था के चेयरमैन डॉ राम खिलाड़ी ने बोर्ड की सुकृति से मानवता और मानव अधिकारी अधिकारों में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने शेख जाकिर मोहम्मद व संस्था के सभी गणमान्य सदस्यों को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।
शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य करवाने का विरोध
बीएलओ शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा कार्यों से करने हेतु राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा राजसमंद अध्यक्ष विनोद आचार्य गणपतसिंह चारण, जिलाध्यक्ष नारायणसिंह चुंडावत, पूर्व जिला मंत्री राजेंद्रसिंह चारण द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर रोष व्यक्त करते हुए कड़ा विरोध जताया है। संगठन द्वारा राजस्थान सरकार से शिक्षकों से खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत वन नेशन वन राशन कार्ड आदेश को प्रकाश से तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की अन्यथा आदेश के विरुद्ध सभी शिक्षक लामबंद होकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।