राजसमंद, चेतना भाट। जिले के पीपीरड़ा ग्राम पंचायत के फरारा ग्राम में आवारा श्वानों ने एक नील गाय के बच्चे को घायल कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत ने अपनी टीम के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सहायता से घायल नील गाय के बच्चे को पशु चिकित्सालस पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार कर पुन: सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। गहलोत ने बताया कि फरारा गांव के अमरसिंह राठौड़ के खेतों में आवारा श्वानों ने एक नील गाय के बच्चों को नौंच कर घायल कर दिया। गांव के शंकर लौहार ने इसकी सूचना दी। सूचना पर मिलने पर वन विभाग के ड्राईवर मनोहरलाल, देवीसिंह सोलंकी के साथ गहलोत व टीम के किशन गायरी, विकास खंदेला, यशवंत गहलोत मौके पर पहुंचे तथा नील गाय के बच्चे को रेस्क्यु कर पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उसका उपचार का वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।