नाथद्वारा से दरियाव सिंह की रिपोर्ट
नाथद्वारा। नगर स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीनाथजी मंदिर में स्थानीय निवासियों के लिए सात माह बाद दर्शन खोले गए। आज सुबह 11 बजे रजिस्ट्रेशन करवा चुके 500 लोगों को राजभोग के दर्शन करवा कर इसकी शुरुआत की गई, इस दौरान मंदिर मार्ग से लगा कर मंदिर परिसर तक पुलिस का जाब्ता भी लगाया गया। मुख्य निष्पादन अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निवासियों को दर्शन करने के लिए सरकारी गाइडलाइंस के अनुरूप नई व्यवस्था की गई है। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा व आज दो राजभोग व संध्या आरती के दर्शनों में 1000 लोगों को दर्शन करवाए जा रहे है। कल से मंगला आरती सहित तीन दर्शनों की व्यवस्था की गई है।

आज राजभोग के दर्शन से इसकी शुरुआत की गई जिसमें रजिस्ट्रेशन व्यक्तियों ने एक घण्टे पहले लक्ष्मीविलास धर्मशाला से प्रवेश किया जहां थर्मल स्क्रिनिग प्रक्रिया पूरी करने के बाद कतारबद्ध तरीके से उन्हें नक्कारखाने से प्रवेश करवाया गया। शाम को भी इसी प्रकार से दर्शन करने की व्यवस्था रही , स्थानीय लोगों को आगामी 27 तारीख तक इसी प्रकार दर्शन करवाए जाएंगे ।