राजसमंद, चेतना भाट। अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद राष्ट्रीय महासचिव त्रिवेन्द्र कुमार पाठक की अनुशंषा पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक सिकवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर कुंवारिया निवासी नरेन्द्र शर्मा को नियुक्त किया। साथ ही शर्मा को जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनित करने पर ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता पृथ्वीराज पुरोहित, महेश आचार्य, गौरव आचार्य, विनोद व्यास, राहुल पालीवाल, ललित आमेटा, चेतन जोशी, प्रहलाद खण्डेलवाल, दुर्गेश जोशी, सोनु त्रिपाठी, रमेशचंद्र दाधीच, परसराम शर्मा, विनोद व्यास, रूपशंकर पालीवाल, राकेश शर्मा, छोटु पालीवाल, ललित पालीवाल, सुनील शर्मा, मुखन्द पालीवाल, बन्टी पालीवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
ऑनलाइन प्रतियोगिता में पुरोहित प्रथम स्थान पर
राजसमंद/ नाथद्वारा। राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में वाणिज्य संकाय की द्वितीय वर्ष की छात्रा निकिता पुरोहित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. पुष्पा सुखवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित किए गए कोरोना जागरूकता अभियान के तहत एवं महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सागर सांवरियां ने बताया कि प्रतियोगिता के ऑनलाइन होने के बावजूद भी छात्राओं ने काफी उत्साह से प्रतियोगिता में भाग लिया।