विधिक जागरूकता शिविर में महिला अधिकारों की दी जानकारी

0
राजसमंद। विधिक जागरूकता शिविर में महिला अधिकारों की जानकारी देते जिला प्राधिकरण सचिव नरेन्द्र कुमार।

राजसमंद, चेतना भाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में महिला अधिकारों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नालसा तस्करी और वाणिज्य यौन शोषण पीडि़तों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 के विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि संविधान में महिलाओं को पुरूष के समान अधिकार यथा पैतृक संपति में भागीदारी, सरकारी, निजी क्षेत्र में समान अवसर, इत्यादि प्रदान किए गए है। साथ ही उन्होंने घरेलु हिंसा महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2012, भरण पोषण अधिनियम, पोक्सो अधिनियम, दहेज हत्या अधिनियम के प्रावधनो के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अंत में नरेन्द्र कुमार ने महिलाओं से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। महिला मंच प्रभारी शकुंतला पामेचा ने आभार जताया।


बालिका गृह का किया निरीक्षण


जिला विधिक सेवा प्राधिकारण सचिव नरेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को बालिका गृह आसरा विकास संस्थान निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालिका गृह में आवासरत बालिकाओं को दिए जाने वाले भोजन, नाश्ते एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने रसाई घर, शौचालय एवं बालिका गृह की सफाई व्यवस्था का भी जायता लिया। इस दौरान नरेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन तथा प्रोटोकोल पालन करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here